लखनऊ के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने 11 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ 50 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले में 'थाला' को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 43 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।
.
.
#CSKvsLSG #MSDhoni #PlayerOfTheMatch #bharatsamvad